एनएसजी कमांडो क्या होता है?
NSG Commando (एनएसजी कमांडो) कैसे बने – हमारे भारत देश में लोग देशभक्ति के हमेशा से आगे रहे है। आज कल के युवा आर्मी, पुलिस, कमांडो आदि जैसे जॉब में बहुत इंट्रेस्ट रखते है। उसी सब के कारण आजकल इन सब में बहुत ज्यादा लोग ज्वाइन करने के लिए आवेदन करने लगे है।
पुरे विश्व में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहा लोग आर्मी में जाने में लिए जी जान लगा देते है। उसी आर्मी का एक पार्ट है एनएसजी कमांडो।
एनएसजी कमांडो यानि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो एक बहुत ही खतरनाक और बेस्ट कमांडोज़ में से एक है। इनकी मुख्य जिम्मेदारी पोलिटिकल लीडर्स और डिप्लोमैट्स (जैसे की भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, वीआईपी या वीवीआईपी, मंत्री, राष्ट्रीय भवन, आदि) को सुरक्षा प्रदान करना होता है।
एक NSG Commando बनने के लिए कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग से गुजरना होता है क्योकि इनके हाथों ही देश के बड़े बड़े मंत्रियो की और देश से सर्वश्रेष्ठ लोगो की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। जब बहुत से कमाण्डो की ट्रैंगिंग होती है तो केवल कुछ ही लोग इसे पास करने में सफल हो पाते है।
NSG Commando फुल फॉर्म इन हिंदी
NSG Commando का फुल फॉर्म “National Security Guard” होता है जिसका हिंदी में मतलब “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड” होता है।
एक एनएसजी कमांडो को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो के साथ साथ “ब्लैक कैट” भी कहा जाता है। मुख्यत: एक एनएसजी कमांडो (National Security Guard) देश के सभी महत्वपूर्ण लोगो को और भवनों को सुरक्षित करते है।
भारत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद देश के राष्ट्रपति और प्रधानमत्रीं, मुख्यमंत्री, डिप्लोमैट्स, वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए इस नयी सेक्युरिटी गार्ड्स की टीम का घट्न किया गया जिसे आज हम एनएसजी कमांडो के नाम से जानते है।
एक एनएसजी कमांडो को सबसे कड़ी ट्रेनिंग से गुजरा जाता है और उसे हर तरह की ट्रैनिंग दी जाती है जिससे वे किसी भी परिस्थिति किसी से भी लड़ने में सक्षम होते है। इन्हे भारत के सबसे ख़तरनाक कमांडो में से एक माना जाता है और यह यह दुनिया की पांच प्रमुख फोर्सेज में से एक है।
ये NSG Commando किसी भी कंडीशन में रह सकते है और किसी से भी लड़ सकते है। NSG Commando भारत के गृह मंत्रालय के अधीन काम करते है और ये ना सिर्फ इम्पोर्टेन्ट लोगो को सुरक्षा देते है अपितु इन्हे आतंवादियो से हर परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार किया जाता है।
एक NSG Commando अपनी जान की परवाह किये बिना अपने देश की रक्षा करते है। और आप डायरेक्ट एक NSG Commando नहीं बन सकते है। उसके लिए पहले आपको किसी आर्मी या पुलिस के किसी अच्छे पर कुछ समय के लिए कार्यरत होना होगा और उसमे भी आपको अपनी देशभक्ति और ईमानदारी दिखानी होगी। तभी आपको एक NSG Commando बनने के लायक समझा जाएगा।
एनएसजी कमांडो कैसे बने?
NSG Commando बनने के लिए आपको इस प्रोसेस से गुजरना होगा। यहाँ हम सम्पूर्ण प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप आपको बता रहे है –
- किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से या बोर्ड से 10 वीं और 12 वीं कक्षा पास करे। (यदि आप 10 वीं और 12 वीं कक्षा आर्मी स्कूल से करते है तो यह आपके लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है।)
- इसके बाद आपको आर्मी या पुलिस (केंद्रीय या राज्य पुलिस बल) में किसी पद (जैसे सीआरपीफ, एसआरपीफ, बीएसफ आदि) पर कार्यरत होना होगा। बिना इसके आप NSG Commando के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
- आर्मी या पुलिस में किसी पद पर कार्यरत रहने के कुछ समय बाद आपको NSG Commando के लिए आवेदन करना होगा।
- NSG Commando में चयन के लिए परीक्षा के साथ साथ आपका और आपके जीवन का सम्पूर्ण डाटा देखा जायेगा। आप कहा से है, आपका परिवार कहा से है, आपके ऊपर कोई चार्जेज है या नहीं, आदि।
- उसके बाद आपको ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा।
- NSG कमांडो की ट्रेनिंग के बाद आपको आपकी आईडी और किसी भी डिपार्टमेंट में पोजीशन दे दी जायेगी और अब आप एक NSG Commando कहलायेंगे।
इन्हे भी पढ़े –
एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग
एक एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग 2 चरणों में पूरी होती है। उसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत और मेंटली मजबूत होना आवश्यक होता है।
एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग के पहले चरण में पुरे 26 तरह की अलग अलग ट्रेनिंग होती है। जिसमे आपको अपने शारीरिक और मानसिक बल का प्रयोग करना होता है। यदि आप शारीरिक या मानसिक रूप से कमजोर निकलते है तो आपको एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग से बाहर कर दिया जाएगा।
एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग के 2nd चरण 3 महीने का होता है जिसमे आपको फायर प्रैक्टिस करवाई जाती है। इस चरण में आपको पचास हजार जिन्दा कारतूसों से फायर प्रैक्टिस करनी होती है। जिसमे सभी तरह के कारतूस और बम जैसे के बन्दुक और ग्रेनेड आदि शामिल होती है।
साथ ही एक एनएसजी कमांडो को बिना हथियार लड़ने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमे मारशल आर्ट्स और हैंड टू हैंड कॉम्बैट शामिल होते है।
इसके साथ एक NSG Commando को मानसिक रूप से भी तैयार किया जाता हैं।
एनएसजी कमांडो बनने के लिए योग्यता
- भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
- उम्र 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- 10th कक्षा या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिये।
- एनएसजी कमांडो बनने के लिए हाइट 157 Cm होनी चाहिए।
- आपको पहले से आर्मी या पुलिस में किसी पद (जैसे सीआरपीफ, बीएसफ आदि) पर कार्यरत रहना होगा।
- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होना चाहिए।
- अविवाहित होना अनिवार्य है चाहे वह पुरुष हो या महिला।
NSG Commando की सैलरी
एक NSG Commando की सैलरी 85,000 रूपये से 2 लाख 50,000 रूपये प्रतिमाह तक हो सकती है। जिसके साथ में एक एनएसजी कमांडो को कई तरह के भत्ते के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाती है। और जब एक एनएसजी कमांडो रिटायर होता है तो उसे बोनस और पेंशन भी दी जाती है। क्योकि एक NSG Commando बनना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए एक व्यक्ति अपनी जान की परवाह नहीं करता है और अपनी जान जोखिम से डालकर भी देश की और देश के लोगो की रक्षा करता है। सबसे पहले गोली यही लोग अपने सीने पर खाते है। और ऐसे लोगो की और उनके परिवार की जिम्मेदारी उठाना सरकार की जिम्मेदारी होती है।
FAQs
एनएसजी कमांडो की फुल फॉर्म क्या है?
NSG कमांडो बनने के लिए क्या करे?
कमांडो की हाइट कितनी होनी चाहिए?
मैं 12वीं के बाद कमांडो कैसे बन सकता हूं?
एनएसजी कमांडो की सैलरी कितनी होती है?
एनएसजी कमांडो बनने के लिए मुख्य योग्यता क्या है ?
NSG कमांडो की ट्रेनिग कहा होती है?
निष्कर्ष
तो आज के एक लेख में हमने जाना की एक NSG Commando का कार्य सिर्फ देश के महत्वपूर्ण लोगो की रक्षा करना ही नहीं अपितु देश की आतंवादियो से रक्षा करना भी होता है। साथ ही इनका चयन करना बहुत ही मुश्किल होता है और इसकी सैलरी भी 85,000 रूपये से 2 लाख 50,000 रूपये प्रतिमाह तक होती है।
आशा करता हु आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों तक शेयर करना ना भूले। और अपने सुझाव आप हमें कमेंट बॉक्स में या मेल करके दे सकते है। धन्यवाद