पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कैसे करे: अभी कुछ समय पहले ही सरकार के द्वारा पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का अंतिम समय 31 मार्च तक का दिया गया था। जिसे फिर से सरकार ने 3 महीने के लिए बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया है।
Aadhar Card Se Pan Card Link करने की अंतिम तिथि
गवर्नमेंट ने Aadhar Se Pan Card Link करने की डेट को 31 मार्च 2023 से बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दिया है। जिससे भारत में टैक्स देने वालो को फिर से कुछ समय के लिए राहत मिली हैं। सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योकि अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग है जिन्होंने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं करवाया है। तो इसीलिए लिए ऐसे लोगो को थोड़ा समय फिर से दिया गया है ताकि वे अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा सके।
आधार से पैन कार्ड लिंक करना अनिवार्य
Aadhar Se Pan Card Link करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप Pan Card Ko Aadhar Link नहीं करते है तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। जिससे आप 50 लाख से अधिक की ख़रीद नहीं कर पाएंगे और रिटर्न टैक्स, Itr फाइल जैसे काम नहीं कर पाएंगे। बिना पैन कार्ड के बैंक अकाउंट नहीं खोल पाएंगे और साथ ही टीसीएस/टीडीएस की रेट भी ज्यादा लगेगी। बिना पैन कार्ड के आपको क्रेडिट कार्ड भी नहीं मिलेगा।
Read This Also:
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया तो क्या होगा?
इनकम टैक्स की धाए 1961 के अनुसार यदि आपके पास पैन कार्ड है तो उसे आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य ही होगा। यदि आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते है तो आपका पैन कार्ड तो इनएक्टिव होगा ही, साथ ही आपको इसके लिए जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक कैसे करे?
- सबसे पहले इनकम टैक्स ऑफिशियल वेबसाइट (Www.Incometaxindiaefiling.Gov.In) पर जाईये।
- जहाँ आप बायीं तरफ क्विक लिंक्स में लिंक आधार पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज ओपन होगा और आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालने को कहा जाएगा।
- ध्यान रहे की आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर सभी डिटेल्स (जैसे की आपका नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि) एक सामान होनी चाहिए।
- पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालने के बाद आपको वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी को डालकर लिंक करने पर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
आप यहाँ से दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट उस पेज पर पहुंच सकते है – https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar
पैन आधार लिंक स्टेटस चेक बाई एसएमएस
पैन आधार लिंक स्टेटस चेक एसएमएस के द्वारा चेक करने के लिए या अपने पैन से आधार लिंक करने के लिए दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो –
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर UIDPAN<स्पेस><12 नंबरों का आधार कार्ड><स्पेस><10 Digit Pan> के फॉर्मेट में एसएमएस कर दे। उदाहरण के लिए – “UIDPAN 1234 5678 9012 ABCDF1234G”