Film Director Kaise Bane: फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है?

हेलो दोस्तों, क्या आप फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हैं? बहुत से दोस्तों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा की फिल्म डायरेक्टर कैसे बने और इसमें बारे में गूगल पर सर्च भी करते होंगे की Film Director kaise bane Film direction course कंहा से करें

क्या आप सच में फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हो और अपना career इस Film Direction वाले जॉब में बनाना चाहते हो तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है जहा हमने बताया है की आप फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है? और इसके लिए आवश्यक योग्यता क्या है? इस लेख में आपके लिए फिल्म डायरेक्टर के career से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी मिलेगी तो बने रहिये हमारे साथ। हम इसी पर इस आर्टिकल में चर्चा करने वाले हैं।

Film Director Kaise Bane: फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है?

फिल्म डायरेक्टर कैसे बने? (Film Director kaise bane)

ये तो हर कोई सोचता हैं की मैं फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकता हूँ लेकिन क्या आपमें उसके लिए योग्यता हैं। मैं किसी तरह की पढ़ाई वगैरह  की बात नहीं कर रहा हूँ। जी हाँ, यहाँ पढ़ाई से ज्यादा क्रिएटिविटी माईने रखती हैं। Film Direction में Career बनाने के लिए आवश्यक है की आपका दिमाग बाकियों से ज्यादा क्रिएटिव हो और एक्टिव हो। यही (क्रिएटिवीटी) Film Director बनने के लिए पहली योग्यता मानी जाती हैं।

फिल्म डायरेक्शन कोर्स (Film Direction course)

Film Director बनने के लिए सबसे पहले आपको कोर्स करना होगा।  Film Direction course आप किसी भी अच्छी film Institute से कर सकते हो। फिर उसके बाद आप असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन करके अपना करियर फिल्म डायरेक्टर में सेट कर सकते हो। यही से आपके फिल्म डायरेक्टर बनने की शुरुआत होगी

12वीं या ग्रेजुएशन के बाद Film Director

 इसमें जैसे ही आपने 12वीं या ग्रेजुएशन कर लिया हो और आपको फिल्म डायरेक्टर बनना हो तो 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद Assistant Director के तौर पर किसी भी Film या TV में ज्वाइन कर सकते हो।

फ़िल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में यही आपको अपना करियर बनाना है तो आपको Film Direction course करना होता हैं। क्योकि इससे आप फिल्म मेकिंग (film making) और फिल्म डायरेक्शन (film direction) के बारे में बारीकी से पता चलेगी और इसके बारे आप detail से समझ पाएंगे। बिना फ़िल्म डायरेक्शन कोर्स  के अगर आप किसी डायरेक्टर को असिस्ट करेंगे तो आपसे गलतिया होने का चांस ज्यादा तो होगा ही साथ ही आपको film direction की बारीकियों को सिखने में समय भी लगेगा।

और यदि आप Film Direction course नहीं करना चाहते है तो आप किसी डायरेक्टर के असिस्टेंट बनकर अपने Film Direction के कैरियर की शुरआत कर सकते हैं। वैसे भी आपको शुरुआत में किसी सीनियर डायरेक्टर या चीफ डायरेक्टर का असिस्टेंट बनना ही पड़ेगा। आपको direct कोई भी Film Directior नहीं बनाएगा क्योकि अभी आप नौसिखिये (इस क्षेत्र में नये) होंगे तो आप पर कोई पैसा नहीं लगाना चाहेगा। इससे आपका नाम भी मार्केट में बन जाएगा।

मूवी डायरेक्शन के करियर में स्कोप (Career Scope as a Film Director)

आज के समय में जिस तरह से फिल्मो का और वेब सीरीज़ का क्रेज़ बढ़ रहा हैं यह कहना अनुचित ही होगा की यहाँ कोई Scope नहीं है। किसको फिल्में देखना पसंद नहीं हैं। आज कल हर दूसरे दिन मूवी रिलीज़ हो रहीं हैं। ना सिर्फ यहाँ पर बल्कि अन्य जगहों पर भी इसका क्रेज़ बढ़ता जा रहा हैं। क्योकि फिल्में और टीवी प्रोग्राम सभी के आज के समय में मनोरंजन और टाइमपास का साधन हो गये हैं।

फिल्म डायरेक्शन का मतलब सिर्फ मूवी में डायरेक्शन करना नहीं होता हैं अपितु टीवी सीरियल, न्यूज़, यूट्यूब, एडवरटाइजिंग फिल्में, एजुकेशनल फिल्में और ना जाने कितनी ही स्कोप इस क्षेत्र में आपको देखने को मिलेंगे। आज के समय में ना सिर्फ मूवी, अपितु टीवी सीरियल, वेब सीरीज भी बहुत बनाये जा रहे हैं। और इनका बजट भी बहुत बड़ा बड़ा होता हैं। जिससे दिन- प्रतिदिन फिल्मो का निर्माण भी काफी बढ़ गया हैं।

जिस समय आप बैठे बैठे इस आर्टिकल को पढ़ रहे है, सोचिये कितने न्यूज़, टीवी सीरियल और वेब सीरीज इस समय भारत के कितनी भाषाओ में टेलीकास्ट हो रहे हैं। यह उस टाइप की इंडस्ट्री है जहा आपने एक बार पैर जमा लिए तो नाम, दाम, शोहरत की कमी बिलकुल नहीं होगी।

Film director इन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं

  • बॉलीवुड फिल्म
  • साउथ सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मलयालम सिनेमा
  • तेलगु और तमिल सिनेमा
  • टीवी सीरियल
  • एडवरटाइजिंग फिल्में
  • डॉक्यूमेंट्री फिल्में
  • एजुकेशनल फिल्में
  • वेब सीरीज
  • यूट्यूब
  • न्यूज़ चैनल्स आदि।

फिल्म डायरेक्शन या फिल्म मेकिंग के लिए कोर्स (Course for Film Direction)

यदि आप फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते है तो आपको Film Direction Course तो करना ही होगा ताकि फिल्म डायरेक्शन की बारीकियों को आसानी से समझा जा सके। बहुत से लोगो के मन में आता है की Film Direction के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए

Film Direction Course के अंतर्गत आप डिप्लोमा इन फ़िल्म एंड टीवी डायरेक्शन, पीजी डिप्लोमा इन फ़िल्म डायरेक्शन, बीएससी इन सिनेमा कोर्स, और मास कॉम्युनिकेशन और फ़िल्म प्रोडक्शन कोर्स आदि कर सकते हो। इन फिल्म डायरेक्शन कोर्स की मदद से आप आसांनी से फ़िल्म डायरेक्टर बन सकते हैं।

Read This Also:

कुछ अन्य फिल्म डायरेक्शन कोर्स इस प्रकार हैं

  • डिप्लोमा इन फ़िल्म एंड टीवी डायरेक्शन
  • पीजी डिप्लोमा इन फ़िल्म डायरेक्शन
  • पीजी डिप्लोमा इन फ़िल्म एंड टीवी डायरेक्शन
  • बीएससी इन सिनेमा कोर्स
  • बीएससी इन फ़िल्म मेकिंग
  • मास कॉम्युनिकेशन और फ़िल्म प्रोडक्शन कोर्स
  • सर्टिफिकेट कोर्स इन फिल्म डायरेक्शन

फिल्म डायरेक्शन कोर्स के लिए योग्यता (Qualification For Film Direction Course)

Film Direction Course करने के लिया कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक हैं और यदि आप 12वीं पास हो तो आप ये कोर्स कर सकते हो –

  • डिप्लोमा इन फ़िल्म एंड टीवी डायरेक्शन;
  • सर्टिफिकेट कोर्स इन फिल्म डायरेक्शन;
  • बीएससी इन सिनेमा कोर्स;
  • बीएससी इन फ़िल्म मेकिंग।
  • और यदि आप ग्रेजुएट हों तो निम्न कोर्स आपके लिए हैं –
  • पीजी डिप्लोमा इन डायरेक्शन;
  • पीजी डिप्लोमा इन फ़िल्म एंड टीवी डायरेक्शन।

फिल्म डायरेक्शन कोर्स की फीस और समय अवधि (Film Direction course Fees and Duration)

सर्टिफिकेट कोर्स इन फ़िल्म डायरेक्शन कोर्स

  • Duration – 3 से 6 महीने
  • Fees  – 40 से 80 हजार रुपये

डिप्लोमा कोर्स और पीजी डिप्लोमा कोर्स

  • Duration – 1 से 2 साल
  • Fees  – 80 हजार से 1 लाख प्रतिबर्ष

बीएससी इन सिनेमा या बीएससी इन फ़िल्म मेकिंग कोर्स

  • Duration – 1 से 3 साल
  • Fees  – प्रतिबर्ष 50 हजार से 1 लाख

फिल्म निर्देशक के रूप में काम कैसे मिलता है (How Get work as a Film Director)

बहुत से लोगो का कहना हैं की Film Director बनने के लिए उन्होंने फ़िल्म मेकिंग कोर्स भी किया लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा हैं। यही परेशानी सभी जगह पर हैं। तो अब क्या करें?

आपको घबराने की या निराश होने की जरुरत नहीं हैं। आज के समय में सिर्फ फिल्म डायरेक्शन में ही नहीं, कही भी चले जाईये। आपको काम आपके लिंक से और कॉन्टेक्ट से मिलेगा।

फिल्म डायरेक्शन कोर्स या फ़िल्म मेकिंग कोर्स तो बहुत से लोगो ने किया होगा। आपको ऐसे बहुत से लोग मिले भी होंगे जिन्होंने आपको कहा होगा की कुछ काम नहीं मिलता हैं। और वो खुद काम की तलाश में घूम रहे हैं।

आप खुद सोचिये, जब तक आपका फ़िल्म इंडस्ट्री में कोई लिंक या कोई कांटेक्ट नहीं है तो आपको कोई सीधे काम कैसे दे देगा।  फ़िल्म इंडस्ट्री में film direction के लिए काम पाने का सबसे अच्छा तरीका है की Film industry से जुड़े हुए लोगो से जान पहचान बनाइये और उनसे कॉन्टेक्ट बढाईये। निचे कुछ पॉइंट्स दिए है जिससे आपको समझ आएगा की आप क़िस किस तरह से film direction के लिए Film industry में काम पा सकते हैं –

  • अपने Film industry के लोगो के साथ जुड़ने का कोशिश करिये;
  • Film प्रोडूक्शन हाउस में कांटेक्ट करिये;
  • शूटिंग सेट पर जाकर डायरेक्शन टीम से बात करने की और उनसे कांटेक्ट बढ़ाने की कोशिश करे ;
  • टीवी सीरियल की शूटिंग बहुत सी जगहों (जैसे की गोरेगांव आदि) पर होती है, इनके सेट पर जाकर डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर से कांटेक्ट बढाईये और काम की बात करिये।
  • अपने प्लान और क्रिएटिव आइडियाज को इनके सामने लाईये।

ये कुछ प्लान्स है जिसके जरिये आपको फ़िल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर काम मिल सकता हैं लेकिन इसके लिए आपको कम से कम 50 से 60 सेटों पर जाकर संपर्क बनाना होगा। और अपने फील्ड के कांटेक्ट में रहिये। आपको यहाँ से बहुत कुछ जानकारी मिल सकती हैं।

Film Director की सैलरी (Salary of Film Director)

ऐसा नहीं है की आपने फिल्म डायरेक्शन कोर्स या फ़िल्म मेकिंग कोर्स और आपको एक साथ 1 लाख प्रति माह की सैलरी मिल जायेगी।  जी नहीं,  हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योकि ये अभी आपकी शुरूआती समय हैं जहा आपने Film industry में अभी कदम ही रखा हैं। अभी आपकी शुरुआती इनकम 45 से 50 हजार तक की ही हो पाएगीं। ये ज्यादा और कम भी हो सकती हैं। क्योकि ज्यादातर फिल्मो या टीवी सीरियल में पैसे महीने के हिसाब से ना मिलकर प्रोजेक्ट के हिसाब से मिलते है।

यदि आप फ्रीलांसिंग करके डायरेक्शन का काम करते है तो आपको 5 से 6000 प्रति दिन के हिसाब से भी आपकी इनकम हो सकती हैं। जब आपको अच्छा ख़ासा एक्सपीरियंस हो जाएगा तब आपकी इनकम बढ़कर महीने में लाखों, करोड़ो रूपये हो सकती हैं।

फिल्म डायरेक्शन कोर्स के लिए बेस्ट इंस्टीटूट्स (Best Institute for Film Direction Course)

आजकल के समय में बहुत से लोग Film Direction Course के लिए Best Institute ढूंढ रहे हैं लेकिन आज के समय में Best Film Direction Institute में एडमिशन ले पाना मुश्किल होता हैं। तो लोग इसके लिए किसी भी Institute में एडमिशन ले लेते हैं और जब बात में उन्हें Film Direction में काम नहीं मिलता है तब परेशान होते हैं। किसी अच्छे Film institute से ही Film Direction का course करें। भारत (India) में Film Direction course के लिए Best Institute की लिस्ट हम यहाँ आपको दे रहे हैं। आप चाहे तो यहाँ से  Film Direction course या Film Making Cource कर सकते हैं।

  • AJK मास कॉम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर दिल्ली
  • ICE इंस्टीट्यूट मुंबई
  • KR नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विजुअल साइंस एंड आर्ट्स केरल
  • LV प्रशाद फ़िल्म एंड टेलीविजन एकेडमी चेन्नई
  • MGR फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी चेनई
  • अनापूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फ़िल्म एंड मीडिया हैदराबाद
  • एशियन एकेडमी ऑफ फ़िल्म एंड टेलीविजन नोयडा
  • क्राफ्ट फ़िल्म स्कूल दिल्ली
  • गवर्नमेंट फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट बंगलोर
  • ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स मुंबई
  • डिजिटल फ़िल्म एकेडमी मुम्बई
  • फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे सत्यजीत रे फ़िल्म And टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोलकाता
  • बीजू पटनायक फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ उड़ीसा
  • मुंबई फ़िल्म इंस्टीट्यूट मुम्बई
  • व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल मुंबई

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको बताया की किस तरह से आप Film Director बन सकते है और Film Director बनने के लिए कौन कौन से Cource और Best Institute हो सकते हैं। साथ ही हमने Film direction career की योग्यता और सैलरी के बारे में जाना।  उम्मीद करता हु आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।  और आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो प्लीज ऐसे अपने दोस्तों तक शेयर करना ना भूलें।  धन्यवाद्।

Leave a Comment