MBBS Doctor Kaise Bane in Hindi || डॉक्टर बनने के लिए क्या जरूरी है?

डॉक्टर कैसे बने: हैल्लो दोस्तों, आज के इस लेख में हम बात करेंगे की आप किस तरह से MBBS doctor बन सकते है। आज के समय में लाखों बच्चे Doctor बनने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं। साल 2022 में ही चिकित्सक बनने के लिए करीब 20 लाख बच्चो ने NEET के एग्जाम में बैठे थे। इससे यह पता चलता है की कितने बच्चे है जो डॉक्टर बनने के सपने देख रहे हैं।

तो चलिए आज के लेख में हम इसी के बारे में बात करेंगे की आप डॉक्टर कैसे बन सकते हैं? और डॉक्टर बनने के लिए क्या जरूरी है?

दोस्तों MBBS doctor बनने के लिए सबसे पहले आपको NEET-UG या AIIMS-UG का एंट्रेंस एग्जाम देना ही होगा। बिना इन एग्जाम के आप MBBS कोर्स के लिए एडमिशन नहीं ले सकते हैं। और उसके बाद भी बहुत से प्रोसेस होते है जैसे अब 2022 के बैच के बाद से आपको शायद MBBS के बाद भी NExT एग्जाम देना पड़ सकता हैं।

डॉक्टर कौन होते है?

डॉक्टर को सीधी भाषा में चिकित्सक कहा जाता है। यानि वह व्यक्ति जो आपकी या किसी भी मरीज़ की चिकित्सा करता हो और उसकी सेहत में सुधर करने की कोशिश करता हो, चिकित्सक या डॉक्टर कहलाता हैं।

डॉक्टर क्यों बनें ?

अक्सर लोगो के मन यह बात जरूर आती होगी की इतने सारे बच्चे डॉक्टर ही क्यों बनना चाह रहे है और डॉक्टर ही क्यों बने? तो हम आपको बता दे मेडिकल का फील्ड इतना इंट्रेस्टिंग है की आप खुद इस बात से अंदाजा लगा सकते है हमारे शरीर की एक अलग ही दुनिया है और जिसमे ना जाने कितने ही इंट्रेस्टिंग बाते हैं।

  • अपना खून वायु से ऑक्सीजन लेता है और उसे शरीर के अंगो तक पहुँचता है,
  • खाना खाने पर हमारे पेट में एसिड (तेजाब) निकलता है जो किसी भी लोहे की कील को आसानी से गला सकता हैं,
  • हमारा दिल किसी पानी की मशीन से भी तेज प्रेशर से खून को आगे धकेलता हैं।

ऐसी न जाने कितनी ही चीजे है जिससे इंसान को खुद के बारे में जानने को मिलता है। और न सिर्फ इतना ही अभी तो बहुत से आविष्कार होने बाकी है और यह रास्ता ना सिर्फ एक रोमांचकारी साबित होता है बल्कि बहुत ज्यादा सिखने को भी मिलता है।

आज के समय में मेडिकल फील्ड बहुत तेजी से तरक्की करता हुआ जा रहा है और हमारे साइंटिस्ट हर दिन नहीं खोज और आविष्कार कर रहे है।  और आज हमारे पास हर बीमारी का इलाज है और हम अब खुद को (यानी इन्सान को) पहले से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है।

जिसके लिए अभी बहुत सी खोजें और आविष्कार होने बाकी है। लेकिन इसमें कई जगह पर खुद की रुचि भी शामिल होती है। यदि आपकी डॉक्टर बनने में रुचि है तो आप Doctor बन सकते है लेकिन अधिकांश छात्रों की रुचि का कारण हमने आपको पहले ही बता दिया हैं।

कुछ छात्र की रुचि डॉक्टर के लिए इसलिए भी है क्योकि एक डॉक्टर अपने मन मर्जी जैसा पैसा कमा सकता है। एक डॉक्टर की शुरूआती सैलेरी ही 1 लाख से शुरू होती हैं।

कौन से Doctor बन सकते है?

डॉक्टर के भी बहुत से पद होते हैं। या तो आप सिर्फ MBBS करके सामान्य या General Doctor बन सकते है जो की सभी अस्पतालों में पाए जाते है। या आप किसी भी अपनी मनपसन्द विषय में स्पेशलिस्ट बन सकते है। जो निम्न प्रकार से है –

  • ऑडिओलॉजिस्ट
  • मनो-चिकित्सक (साइकेट्रिस्ट या साइकोलोजिस्ट)
  • हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट)
  • चिकित्सक (थेरेपिस्ट)
  • बाल रोग चिकित्सक (पीडियाट्रिशन)
  • दांतो का चिकित्सक (डेंटिस्ट)
  • स्नायु-विशेषज्ञ या चिकित्सक (न्यूरोलॉजिस्ट)
  • पशु चिकित्सक (वेटेरिनेरियन)
  • अन्त:स्त्राव चिकित्सक (एंडोक्रिनोलोजिस्ट)
  • त्वचा रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट)
  • स्त्री रोग चिकित्सक (गाइनेकोलॉजिस्ट)
  • प्रत्यूर्जता-चिकित्सक (एलर्जिस्ट), आदि।

How to Become a Doctor in Hindi?

  • 10 वीं कक्षा को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से या बोर्ड से अच्छे अंको से पास करे।
  • 10 वीं कक्षा के बाद 10+1 वीं कक्षा (11 वीं कक्षा) में साइंस बायोलॉजी स्ट्रीम चुने। 11 वीं कक्षा से ही आपको अपनी एनसीइआरटी बुक्स को बहुत अच्छे से पड़ना होगा
  • 12 वीं कक्षा (10+2 वीं कक्षा) में मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस बायोलॉजी स्ट्रीम को बहुत अच्छे मार्क्स से पास करना आवश्यक हैं।
  • अब आपको NEET-UG, JIPMER या AIIMS के लिए आवेदन करना होगा और इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए अच्छे से तैयारी करनी होगी। आपको 11 वीं और 12 वीं कक्षा की एनसीइआरटी बुक्स को बहुत अच्छे से पड़ना होगा। क्योकि 80 – 90 % प्रश्न यही से आते हैं।
    • नीट-यूजी में 20 लाख बच्चे हर साल परीक्षा में भाग लेते है और सलेक्शन सिर्फ 50,000 से 55,000 का ही सलेक्शन होता है तो आपको बहुत अच्छे से तैयारी करना होगा।
  • NEET-UG के बाद सलेक्शन होने पर आपको एक अच्छी सी कॉलेज में एडमिशन लेना होगा लेकिन कोई भी कॉलेज आपको आपकी रेंक और मार्क्स के आधार पर ही एडमिशन करेगा।
  • नीट-यूजी के बाद बैचलर ऑफ़ मेडिसिन और बैचलर ऑफ़ सर्जरी (MBBS) का कोर्स किया जाता है। जो की 5 साल की होती है जिसमे आपको 4 साल का कॉलेज और 1 साल का इंटर्नशिप होता है।
  • जिसके बाद आपको डॉक्टरी का लाइसेंस मिल जाएगा और आप कही भी डॉक्टर बनकर कार्य करने के योग्य माने जाते है। आप चाहे तो खुद का क्लिनिक स्टार्ट कर सकते है या किसी हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर कार्य कर सकते हो।

सर्जन कैसे बने?

सर्जरी का डॉक्टर बनने के लिए या स्पेशलिस्ट बनने के लिए आपको अपनी मेडिकल की पढ़ाई को आगे जारी रखना होगा। MBBS पूरी होने के बाद आपको पोस्ट ग्रेजुएट के लिए NEET-PG की परीक्षा देनी होगी और उसमे भी आपको बहुत अच्छे मार्क्स से पास होना होगा।

उसके बाद आपको कॉउंसलिंग के लिए अप्लाई करना होगा और अपनी मनपसंद विषय को चुनना होगा। (डॉक्टरी में मुख्य विषयों के बारे में हमने आपको पहले ही बता दिया हैं।)

फिर आपको अपनी चुनी हुयी सब्जेक्ट में सर्जरी और उसके बारे में सब कुछ सिखाया जाएगा और यह पोस्ट ग्रेजुएट का कोर्स 2 – 3 साल का होता हैं जिसके बाद आप फिर से एक एग्जाम होगा और उसमे यह देखा जाएगा की आप अपने विषय पर कितने अच्छे से जानते हो।

उसके बाद आपको सर्जरी के डॉक्टर का लाइसेंस मिल जाएगा और आप अब किसी भी हॉस्पिटल में सर्जन के तौर पर कार्य कर सकते हैं।

Doctor के लिए अन्य डिग्रीया

एक डॉक्टर बनने के लिए सिर्फ MBBS की ही डिग्री नहीं होती हैं। इसमें भी बहुत  अन्य डिग्रीया होती है जो बताती है की आपको अपने फील्ड में कितनी महारत हासिल हैं। ये डिग्रीया है –

  • MD (डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन)
  • MS (मास्टर ऑफ़ सर्जरी)
  • PG Diploma
  • DNB (डिप्लोमैट ऑफ़ नेशनल बोर्ड)
  • MCh (मेडिसिन ऑफ़ चिरंजी / शिरुर्जी)
  • Masters in Hospital Administration
  • MS in Clinical Pathology
  • Masters in Public Health

डॉक्टर (Doctor) बनने के लिए कोर्स

सिर्फ MBBS करके Doctor नहीं बना जा सकता है। डॉक्टर बनने के लिए अन्य बहुत से फील्ड और कोर्स है जिनमे यदि आप एडमिशन लेते हो तो भी आप एक अच्छे और प्रसिद्ध डॉक्टर बन सकते है। ये कुछ कोर्स निम्न है –

  • MBBS
  • नर्सिंग
  • वेटेरिनरी कोर्स
  • हॉस्पिटल मैनेजमेंट
  • डाइटीशियन
  • रिसर्च अपोर्चुनिटीज़
  • बैचलर ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS)
  • बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी (BDS)
  • हैल्थ इंस्पेक्शन
  • फिज़ियोथेरेपी
  • फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट
  • क्लिनिकल साइकोलॉजी, आदि।
MBBS Doctor Kaise Bane in Hindi || डॉक्टर बनने के लिए क्या जरूरी है?
MBBS Doctor Kaise Bane in Hindi || डॉक्टर बनने के लिए क्या जरूरी है?

नीट के बिना मेडिकल फील्ड में टॉप कोर्सेज

मेडिकल फील्ड में बिना नीट के भी अन्य कोर्स किये जा सकते है जिनमे से कुछ में आप डॉक्टर ही कहलाओगे। और कुछ में आपको रिसर्च और अन्य थेरेपी आदि जैसे फील्ड में काम करने को मिलेगा। ये कुछ कोर्स निम्न हैः –

  • BSc इन
    • एनेस्थेसिया
    • ऑक्यूपेशनल थेरेपी
    • कार्डियोलॉजी
    • कार्डियक टेक्नोलॉजी
    • माइक्रोबॉयोलॉजी
    • मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी
    • ऑडियोलॉजी
    • ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी, आदि।
  • बैचलर ऑफ़ साइंस इन
    • जेनेटिक्स
    • बायोटेक्नॉलॉजी
    • न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स
    • बॉयोकेमिस्ट्री
    • कार्डियोवैस्क्युलर टेक्नोलॉजी
    • कार्डिएक टेक्नोलॉजी
    • कार्डियो-पल्मनरी परफ़्युज़न टेक्नोलॉजी
    • माइक्रोबॉयोलॉजी (नॉन-क्लीनिकल), आदि।
  • बैचलर ऑफ़
    • परफ्यूशन टेक्नोलॉजी
    • नैचरोपैथी एंड योगिक साईंसिज़ (BNYS)
    • रेस्पिरेटरी थेरेपी, आदि।
  • फिज़ियोथेरेपी
  • बायोटेक्नोलॉजिस्ट
  • बायोमेडिकल इंजीनियर
  • बायोमेडिकल इंजीनियर
  • मेडिकल केमिस्ट्री
  • साइटोजेनेटिसिस्ट
  • साइकोलॉजिस्ट, आदि।

कुछ अन्य आर्टिकल्स –

डॉक्टर बनने के लिए योग्यता

  • उम्र 17 साल से ऊपर होनी चाहिए।
  • 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पीसीबी (फिज़िक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी) का होना आवश्यक हैं।
  • 12 वीं कक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 75% से ऊपर मार्क्स लाना आवश्यक है।
  • 12 वीं कक्षा के बाद नीट-यूजी के लिए आवेदन करना होगा और उसमे टॉप आना होगा। क्योकि नीट-यूजी में कॉम्पीटीशन बहुत ज्यादा होता हैं और यहाँ कट ऑफ के अनुसार एडमिशन होता है।
    • तो आपको यदि अच्छी कॉलेज में एडमिशन लेना है तो आपको 720 में से कम से कम 650 से ऊपर मार्क्स लाना आवश्यक हैं।
  • नीट-यूजी में पास होने पर आपको कॉउंसलींग के लिए अप्लाई करना होगा।
  • इंग्लिश प्रोफिशिएंसी का टेस्ट (जैसे की IELTS, TOEFL, C1 एडवांस लैंग्वेज सर्टिफिकेट्स) को क्लियर करना होगा।
  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से MBBS का 5 साल का कोर्स पूरा करना होगा।
  • उसके बाद 2024 से आपको NExt एग्जाम देना होगा। यदि आप नेक्स्ट पेपर – 1 में पास होते है तो आपको Doctor का लाइसेंस मिलेगा।
    • यदि आप नेक्स्ट पेपर – 1 और नेक्स्ट पेपर – 2 में पास होते है तो ही आपको पीजी करने का मौका मिलेगा।

डॉक्टर की सैलरी

एक डॉक्टर की सैलरी उसके काम से, फील्ड से, और उसके एक्सपीरियंस से तय की जाती हैं। यदि आप जनरल डॉक्टर बनते है तो आपकी सैलरी 70 हजार से 1 लाख 50 हजार प्रतिमाह तक हो सकती है। और यदि आप एक सर्जन है तो आपकी सैलरी 2 लाख से 5 लाख प्रतिमाह तक तक हो सकती है।

इसमें भी फील्ड के अनुसार सैलरी तय होती हैं। जैसे यदि आप सामान्य सर्जन है तो आपकी सैलरी 2 – 3 प्रतिमाह तक हो सकती है लेकिन यदि आप एक न्यूरोसर्जन या कार्डियोलॉजिस्ट या पीडियाट्रिक्स हो तो आपकी सैलरी 5 – 15 लाख प्रतिमाह तक हो सकती है।

इसके साथ ही आपके एक्सपीरियंस के आधार पर भी आपकी सैलरी तय होती है। जैसे की –

डॉक्टर का पदएक्सपीरियंससैलरी
सामान्य डॉक्टर0 – 5 साल70 हजार से 1 लाख प्रतिमाह
5 – 15 साल1 से 2 लाख प्रतिमाह
15 – 25 साल4 से 6 लाख प्रतिमाह
सर्जन डॉक्टर0 – 5 साल3 लाख से 5 प्रतिमाह
5 – 15 साल5 से 10 लाख प्रतिमाह
15 – 25 साल10 से 20 लाख प्रतिमाह
न्यूरोसर्जन या कार्डियोलॉजिस्ट या पीडियाट्रिक्स की सैलरी0 – 5 साल5 लाख से 10 प्रतिमाह
5 – 15 साल10 से 20 लाख प्रतिमाह
15 – 25 सालप्रतिमाह 20 लाख से ऊपर

FAQs

डॉक्टर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

डॉक्टर बनने के लिए 12वीं के बाद आप अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन ले सकते है। MBBS के लिए आपको नीट-यूजी का एग्जाम देना होगा और अन्य कोर्स के लिए आपको कॉलेज की तरफ से लिया गया एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ सकता है।

डॉक्टर बनने में कितना पैसा लगता है?

यदि आप MBBS बिना नीट-यूजी के डायरेक्ट प्राइवेट कॉलेज से एडमिशन करते है तो आपको इसके लिए 1 करोड़ से ऊपर का फ़ीस देना पड़ सकता है। नीट-यूजी पास के बाद आपको मात्र 1 से 10 लाख तक की ही फ़ीस देनी होगी। और यदि आप विदेश से MBBS करना चाहते है तो आपको वहां 20 से 50 लाख तक का फीस देना पड़ सकता है।

डॉक्टर बनने के लिए क्या जरूरी है?

डॉक्टर बनने के लिए 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पीसीबी (फिज़िक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी) का होना आवश्यक हैं और उसके बाद नीट-यूजी में अच्छे मार्क्स से पास होना आवश्यक है।

डॉक्टर बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है?

डॉक्टर बनने के लिए आपको कितनी पढ़ाई करनी होगी यह आपके कोर्स पर निर्भर करता है। जैसे की MBBS 5 साल की होती है, BDMS या BHMS आदि 3 – 4 साल के होते है, MD या MS 3 साल के होते हैं।

M.B.B.S कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को दिया जाने वाला औसत वेतन क्या होता है?

M.B.B.S कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को दिया जाने वाला औसत वेतन 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।

एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) कार्यक्रम का औसत शुल्क क्या है?

एक एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) कार्यक्रम का औसत शुल्क 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।

12वीं के बाद मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षाएं क्या हैं?

12वीं के बाद मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षाएं हैं – NEET-UG, AIIMS-UG, JIPMER आदि।

मेडिकल के लिए कितने प्रवेश परीक्षा (Entrance Exams) हैं?

मेडिकल के लिए बहुत सी प्रवेश परीक्षा (Entrance Exams) होती हैं। जैसे की NEET-UG, AIIMS-UG, JIPMER, UCAT , USMLE, BHU PMT, BMAT, CMSE, FMGE, CMC Vellore आदि।

सरकारी डॉक्टर कैसे बने?

सरकारी डॉक्टर बनने के लिए 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पीसीबी (फिज़िक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी) का होना आवश्यक हैं और उसके बाद नीट-यूजी में अच्छे मार्क्स से पास होना आवश्यक है। और नीट-यूजी में पास होने के बाद किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज से 4 साल का एमबीबीएस (बैचलर ऑफ़ मेडिसिन बैचलर ऑफ़ सर्जरी) कोर्स और 1 साल का इंटर्नशिप करना आवश्यक है।

डॉक्टर बनने के लिए कितने साल लगते हैं?

डॉक्टर बनने के लिए कम से कम 5 साल लगते हैं।

एमबीबीएस डॉक्टर कैसे बने

एमबीबीएस डॉक्टर बनने के लिए 12 वीं कक्षा में पीसीबी में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास करे और उसके बाद नीट-यूजी में अच्छे मार्क्स से पास करें। और नीट-यूजी में पास होने के बाद किसी भी मेडिकल कॉलेज से 4 साल का एमबीबीएस कोर्स और 1 साल का इंटर्नशिप करें।

डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?

डॉक्टर बनने के लिए 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पीसीबी (फिज़िक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी) का होना आवश्यक हैं और उसके बाद नीट-यूजी में अच्छे मार्क्स से पास होना आवश्यक है।

निष्कर्ष

हमें आज के इस लेख में सरकारी डॉक्टर कैसे बने पर चर्चा की जिसमे हमने जाना की एक डॉक्टर बनने के लिए कौन कौन से कोर्स जरुरी होते है और आप किस तरह से एक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकते है। साथ ही हमने जाना की एक डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है।

आशा करता हु आपको यहाँ आर्टिकल या लेख पसंद आया होगा। अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखना न भूले। धन्यवाद।

1 thought on “MBBS Doctor Kaise Bane in Hindi || डॉक्टर बनने के लिए क्या जरूरी है?”

Leave a Comment