Police Kaise Bane || पुलिस बनने के लिए क्या करे?

Police Kaise Bane: – आज कल लोगो में सरकारी नौकरी का क्रेज़ सा बन गया हैं। उसके लिए बहुत से स्टूडेंट्स 12 वीं कक्षा पास करते ही सर्च करते है की 12th Ke Bad Police Kaise Bane? क्योकि उन्हें यह नहीं पता होता हैं की 12th के बाद पुलिस बनने के लिए क्या करें? और साथ ही Police Ke Liye Qualification भी निर्भर करती हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम Police Ke Liye Qualification, Height, 12th के बाद पुलिस की तैयारी करें? आदि जैसी बातों पर Discuss करेंगे।

Police Kaise Bane – पुलिस बनने के लिए योग्यता

पुलिस विभाग में आप जिस तरह  का एग्जाम देंगे उसी पर निर्भर करेगा की आपको कौनसा पोस्ट दिया जाए। जैसे की आईपीएस, पुलिस ऑफिसर जैसे की डीएसपी, एसीपी, एसपी, सब इंस्पेक्टर (SI), सीआईडी अफसर या इंस्पेक्टर आदि बहुत से पोस्ट होते है। 

अगर आपको हायर पोस्ट चाहिए तो आपको यूपीएससी या स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम देना होगा। जिससे आपको आईपीएस पुलिस ऑफिसर की पोस्ट दी जायेगी। और यह एग्जाम देने के लिये आपका ग्रेजुएट होना जरुरी हैं।

इसके अलावा सब इंस्पेक्टर (SI) के पद के लिए आप अपने राज्य में होने वाले SI के एग्जाम के लिए जैसे की एसएससी आदि के  लिए आवेदन कर सकते हैं।

12th के बाद पुलिस कैसे बने?

12th के बाद पुलिस बनने के लिए पुलिस विभाग में सबसे पहली पोस्ट पुलिस कांस्टेबल की होती है। इसके लिए सबसे पहले आपकी शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ आपकी हेल्थ और खेल-कूद आदि के बारे में भी अच्छे से देखा जाता है।

Police Constable Kaise Bane – कॉन्स्टेबल बनने के लिए क्या करें।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा की किसी भी स्ट्रीम या सब्जेक्ट से पास करें।
  • उम्र सीमा 18-23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • जैसे ही पुलिस ऑफिसर और कांस्टेबल आदि की जॉब के लिए भर्तियां निकलती हैं, उस समय अप्लाई करें।
  • और इसकी परीक्षा को अच्छे अंको के उत्रीर्ण करे। इसकी परीक्षा लिखित में और इंटरव्यू में होती है।
  • लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न  पूछे जाते है और पेपर 90 मिनट का होता है। साथ में माइनस मार्किंग भी होती है।
  • इसके बाद आपका मेडिकल और फिजिकल टेस्ट देना होगा और आपके डाक्यूमेंट्स को अच्छे से जांचा जाएगा।
  • इसके बाद आपको ट्रेनिंग दी जायेगी। और ट्रेनिंग के बाद आपको पुलिस कांस्टेबल की पोस्ट  के लिए जोइनिंग दी जायेगी।

Police Head Constable Kaise Bane – हेड कॉन्स्टेबल बनने के लिए क्या करें।

  • जब आप पुलिस कांस्टेबल की जोइनिंग करते है तो आपको 5 साल का इंतजार करना पड़ेगा और ईमानदारी से अपना काम करना पड़ेगा।
  • 5 साल के बाद हेड कॉन्स्टेबल के पद के लिए  आपको एक रिटेन एग्जाम देना पड़ेगा।
  • और यह एग्जाम पास करने के बाद आपको हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर प्रमोट कर दिया जाएगा।

इसके बाद आपको काम को और आपकी ईमानदारी को देखते हुए आपको इससे भी बड़ी पोस्ट जैसे की एएसआई या सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर प्रमोट किया जा सकता हैं

Read this Also: Pilot Kaise Bane After 12th | पायलट कैसे बने?

Police Banne Ke Liye Konsa Subject Lena Padta Hai

पुलिस बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना पड़ता हैं: यदि आप भी ऐसा सर्च कर रहे है तो आपको हम बता दे की पुलिस बनने के लिए कोई भी सब्जेक्ट या स्ट्रीम (जैसे की साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स) ले सकते हैं।

पुलिस अफसर बनने के लिए स्किल्स

  • संचार कौशल (Communication Skills)
  • महत्वपूर्ण सोच (Critical Thinking)
  • पारस्परिक कौशल (Interpersonal Skills)
  • खोजी कौशल (Investigative Skills)
  • अवलोकन कौशल (Observing Skills)
  • शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness)
  • समस्या समाधान करने की कुशलताएं (Problem Solving Skills)

पुलिस बनने के लिए योग्यता

  • आवेदक 10 वीं और 10 + 2 वीं कक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल और बोर्ड से अच्छे मार्क्स के साथ उत्रीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिये।
  • आवेदक शारीरिक रूप से स्वस्थ और Healthy होना चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यताएं

  • वजन हाइट के अनुपात में होना चाहिए।
  • हाइट – पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 165 सेंटीमीटर और महिला कैंडिडेट्स के लिए 150 सेंटीमीटर
  • चेस्ट – पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 84 सेंटीमीटर और महिला कैंडिडेट्स के लिए 79 सेंटीमीटर
  • आईसाइट – अच्छी विज़न वाली आँख के लिए 6/6 या 6/9 की डिस्टेंट विज़न और  J1 नियर विज़न तो वही कम विज़न वाली आँख के लिए 6/2 या 6/9 की डिस्टेंट विज़न और J2 नियर विज़न
  • 60 मिनट में 10 किलोमीटर वीकली रन, पुशअप्स, रस्सीकूद, रस्सी पर चढ़ना और घुड़सवारी आदि।
  • Knee जर्क (घुटने का आपस में जुड़ना) नहीं होना चाहिए।
  • कोई भी घंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।
  • नजर अच्छी होनी चाहिए।

You can also read this: Vakil Kaise Bane? || वकील (लॉयर) कैसे बने? – कोर्स, सैलरी, और योग्यता

Police बनने के लिए Height

पुलिस बनने के लिए एक Height का Criteria भी रखा गया हैं जिसमे यदि आपकी हाइट क्राइटेरिया के अनुसार सही नहीं होती है तो आप पुलिस नहीं बन पाएंगे। Police Ke Liye Height Kitni Honi Chahiye, यह निम्न प्रकार से दिया गया हैं।

  • पुरुष अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 165 सेंटीमीटर से 168 Cm (लगभग 5 फ़ीट 5 इंच)
  • आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 160 Cm (5 फ़ीट 2 इंच)
  • महिला अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 150 सेंटीमीटर से 160 Cm (लगभग 5 फ़ीट 2 इंच)
  • आरक्षित केटेगरी महिला अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 157 Cm (5 फ़ीट 1 इंच)

यहाँ आरक्षित वर्ग के साथ साथ नागालैंड ट्राइबल, आसामी, गोरखा, गढ़वाली, और कुमाऊँनी जैसे कैंडिडेट्स को भी मिनिमम हाइट में छूट का प्रावधान है जहाँ महिला की मिनिमम हाइट 145 सेंटीमीटर और पुरुष की मिनिमम हाइट160 Cm आदि राखी गयी हैं।

12वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें?

  • 10 + 2 वीं कक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल और बोर्ड से अच्छे मार्क्स के साथ उत्रीर्ण करें।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष से ऊपर की होनी चाहिए।
  • बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती निकलने पर आवेदन करें।
  • Police Constable Recruitment आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको एक Written Test देना होगा और उसे अच्छे मार्क्स उत्रीर्ण करना होगा।
  • लिखित परीक्षा पास  करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जहां आपसे प्रश्न किये जाएंगे।
  • इंटरव्यू पास  करने के बाद आपका मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा जिसमे आपके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली जायेगी।
  • मेडिकल टेस्ट में यदि आप पूरी तरफ से फिट और स्वस्थ पाए जाते है तो आपको पुलिस विभाग में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती कर लिया जायेगा।

ग्रेजुएशन के बाद पुलिस अफसर कैसे बनें?

ग्रेजुएशन के बाद पुलिस अफसर बननें के लिए आपको  एनफोर्समेंट एग्जाम को पास करना होगा जैसे की UPSC CAPF, SPSC Exams, SSC CPO Exam आदि। इन Exams के Written Test और इंटरव्यू/ओरल राउंड को पास करने के बाद आपको डीएसपी, एसीपी, एसपी, सब इंस्पेक्टर (SI), सीआईडी अफसर या इंस्पेक्टर आदि जैसे पद पर आपको नियुक्त किया जा सकता है।

Police Kaise Bane || पुलिस बनने के लिए क्या करे?
hn.maskayra.com/

आईपीएस कैसे बने?

  • 10+2 (बारहवीं) कक्षा को किसी भी स्ट्रीम से और किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास करे।
  • उसके  ग्रेजुएशन पूरी करे।
  • उम्र सीमा 21-32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • यूपीएससी का एग्जाम दे और उसे अच्छे मार्क्स से पास करे। इस एग्जाम  के बारे में यहाँ डिटेल से पढ़ सकते हैं।
  • यूपीएससी का एग्जाम पास करने के बाद आपको हैदराबाद के आईपीएस अकादमी में 11 महीने की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
  • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको आईपीएस की पोस्ट दी जायेगी।

आईपीएस बनने के लिए ऊपर स्टेप्स दिए गए है लेकिन एक आईपीएस DG Police के पद तक प्रमोट किया  सकता है। लेकिन आईपीएस के लिए होने वाला यूपीएससी का एग्जाम बहुत कठिन होता हैं। इसके बिना आप आईपीएस ऑफ़िसर नहीं बन  सकते हो।

Police ki Salery

  • इंस्पेक्टर – 50,000 – 55,000 रूपये प्रतिमाह
  • सब इंस्पेक्टर (SI) – 40,000 – 45,000 रूपये प्रतिमाह
  • पुलिस कांस्टेबल – 25000 – 40,000 रूपये प्रतिमाह
  • डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) – 90,000 – 1,20,000 रूपये प्रतिमाह
  • सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP) – 90,000 – 1,20,000 रूपये प्रतिमाह
  • अस्सिटेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) – 65,000 – 85,000 रूपये प्रतिमाह
  • डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) – 65,000 – 85,000 रूपये प्रतिमाह
  • डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) – 1,20,000 – 2,25,000 रूपये प्रतिमाह
  • इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (IGP) – 1,00,000 – 1,44,000 रूपये प्रतिमाह

FAQs

पुलिस बनने के लिए कौन सा पढ़ाई पढ़ना चाहिए?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से यदि आपने 12th कक्षा किसी भी सब्जेक्ट या स्ट्रीम से पास किया है और यदि आपके पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री या मास्टर्स डिग्री है तो आप  पुलिस बनने के लिए अप्लाई कर सकते है। लेकिन आपकी आयु 18  वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।

Police बनने के लिए क्या करे?

पुलिस बनने के लिए मानसिक रूप के अच्छे होने के साथ साथ शारीरिक रूप से भी पुलिस बनने के योग्य होना होगा। आपकी लम्बाई कम से कम 168 Cm (5 फ़ीट 5 इंच) की होनी चाहिए।

पुलिस बनने के लिए कितना वजन होना चाहिए?

पुरुष अभ्यर्थी – न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम से 55 किलोग्राम
महिला अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 40 किलोग्राम से 45 किलोग्राम

10 वीं के बाद पुलिस कैसे बने?

10 वीं और 10 + 2 वीं कक्षा में किसी भी सब्जेक्ट या स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त स्कूल और बोर्ड से अच्छे मार्क्स के साथ उत्रीर्ण करे। उसके बाद पुलिस कांस्टेबल की पोस्ट के लिये अप्लाई करें।

पुलिस कांस्टेबल की सैलरी

यदि आप 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल का पद प्राप्त करते है तो आपकी सैलरी 25000 – 40,000 रूपये प्रतिमाह तक हो सकती हैं। उससे ज्यादा सैलरी वाली पुलिस की नौकरी के लिए आपको ग्रेजुएशन करके पुलिस विभाग में पोस्ट प्राप्त करनी होगी।

पुलिस की हाइट कितनी होती है?

पुरुष अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 165 सेंटीमीटर से 170cm (लगभग 5 फ़ीट 6 इंच)
महिला अभ्यर्थी – न्यूनतम उंचाई 150 सेंटीमीटर से 160 Cm (लगभग 5 फ़ीट 2 इंच)

निष्कर्ष

तो आज की इस पोस्ट में हमने जाना की आप किस तरह से एक पुलिस अफसर बन सकते हैं। हम इस पोस्ट में धीरे धीरे और भी नये और जरुरी बाते जोड़ सकते है तो आप इस पोस्ट को बुकमार्क करने मत भूलियेगा। आशा करता हु आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आपका यदि कोई Suggetion हो तो हमें कमेंट वॉक्स में या ईमेल में लिखना न भूले। धन्यवाद्।

Leave a Comment